महुआ में महागठबंधन द्वारा बंद का व्यापक असर, नहीं चली गाड़ियां,बंद रही दुकानें ।
महुआ में महागठबंधन द्वारा बंद का व्यापक असर, नहीं चली गाड़ियां,बंद रही दुकानें ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
महुआ (वैशाली) चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विरोध में महागठबंधन द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंद का व्यापक असर महुआ बाजार में देखने को मिला।। सुबह 6 बजे से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और शांतिपूर्ण ढंग से बंद को सफल बनाने में जुट गए। अधिकांश दुकानें स्वतः बंद रहीं और चारपहिया एवं भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। वैसे एम्बुलेंस, साइकिल व दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रही।
बंद के समर्थन में महुआ बाजार में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें राजद के अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, मुखिया संजीत राय, अमरजीत जयसवाल, रामाशंकर यादव, विशाल गौरव, प्रकाश प्रियदर्शी, सफ़दर इरशाद, झरी राय, मंसूर आलम, खुर्शीद आलम, रमण आज़ाद, मुकेश यादव, प्रमोद राय, रौशन कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार, सतीश यादव, देव प्रसाद यादव, शाहिल रज़ा, अब्दुल सलाम, मनीष राज, भोला सिंह, अजय कुमार सिंह, सद्दाम हुसैन, उपेंद्र यादव, शंभू चौधरी, रामईश्वर राय और महुआ राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की दामनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया । जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। महागठबंधन द्वारा आयोजित बंद , शांतिपूर्ण अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।
स्थानीय प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त नजर आई।
