April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के मिर्जा नगर में 125 दूध उत्पादकों के बीच बोनस का हुआ वितरण

महुआ के मिर्जा नगर में 125 दूध उत्पादकों के बीच बोनस का हुआ वितरण

महुआ। रेणु सिंह

दुग्ध उत्पादकों को मनोबल ऊंचा करने और उन्हें अपने कार्य के प्रति डटकर रहने के लिए दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से बोनस का वितरण किया गया। जिसमें उन्हें स्टील के केन, रुपए, पशुओं के दवा आदि दिए गए।
यह बोनस वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को यहां मीडिया नगर में हुआ। पटना डेयरी से आए पथ पर्यवेक्षक हरेंद्र राय ने नरहरपुर दुग्ध उत्पादन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण राय की उपस्थिति में 125 दूध उत्पादकों के बीच बोनस का वितरण किया। बोनस पाकर दूध उत्पादक किसानों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि किसान मेहनत के बदौलत खेती और पशुपालन कर दूध उत्पादन करते हैं। उनके मवेशी पालन और दूध उत्पादन से डेयरी चलता है।

मुख्य रूप से उपस्थित दिनेश राय, वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, पंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष के अलावा उन लोगों ने किसानों को दूध उत्पादन करने के लिए हौसला अफजाई की। यहां पर किसानों को डेयरी में दूध देने के लिए प्रत्येक को एक-एक स्टील के केन दिया गया। बताया गया कि यह 3 साल का बोनस वितरण हुआ है। इधर किसानों ने बोनस पाकार खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.