April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजापाकर: प्रखंड क्षेत्र के श्रीमती रामसुमारी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा डुमरी में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।इस दौरान बच्चों के बीच बाल विवाह की रोकथाम और इसके दुष्परिणामों से संदर्भित विषय पर पेंटिंग्स,निबंध लेखन और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी ने की,जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।पेंटिंग्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए अलका कुमारी,द्वितीय स्थान पर मौसम कुमारी और तृतीय स्थान के लिए सलोनी कुमारी चुनी गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए अनन्या कुमारी ,कंचन कुमारी और मोनू कुमार को चुना गया। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में अर्पण कुमारी प्रथम,मंदिरा कुमारी द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुष्पांजलि रही।इस दौरान स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्था के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध हैं।यह बालिकाओं की शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और समग्र विकास में बाधा उत्पन्न करती हैं, साथ ही उनके सपनों को साकार होने से रोकता है।बाल विवाह जैसे कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों को बताया जा रहा है साथ ही बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण हो इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया जा रहा हैं।अधिकार मित्र संतोष कुमार ने कहा की भारत को बाल विवाह से मुक्ति और इस कुप्रथा के खिलाफ जंग में समाज के सब लोगों को एकजुट होकर एक मंच पर आने की आवश्यकता हैं,सभी के सामूहिक प्रयास से ही इसे समाप्त किया जा सकता हैं।इस दौरान छात्र /छात्राओं एवं शिक्षकों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में अपना योगदान देने और बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधिक सेवक पंकज कुमार,शिक्षक अरविंद कुमार अरुण,पूनम कुमारी,वीरेंद्र पासवान,संजय कुमार सिंह,सरोज वाला,मनोज कुमार सिंह,सुनीता कुमारी,मनीषा कुमारी,प्रतिभा कुमारी,सुकांत शेखर,नीरज कुमार चौधरी,धर्मेंद्र किशोर,गोपाल सिंह,रागिनी कुमारी,अमृता कुमारी,सविता कुमारी सिंह,कुमार विकास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.