नागपंचमी में सांप को दिखाने को विषैला सर्प को रखा, करतब दिखाने से पहले ही काटने से चंदर यादव की हुई मौत। समस्तीपुर(जकी अहमद)
नागपंचमी में सांप को दिखाने को विषैला सर्प को रखा, करतब दिखाने से पहले ही काटने से चंदर यादव की हुई मौत।
समस्तीपुर(जकी अहमद)
शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत रोसड़ा थाना क्षेत्र के काकड़ घाट में नाग पंचमी
पूजा के अवसर पर विषैले सर्प काटने से लगभग 25 वर्षीय चंदर यादव की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक लगभग चार-पांच दिनों से विषैले सांप को एक टोकरी में बंद कर रखा था। पूजा के अवसर पर सांप को जब टोकरी से बाहर निकाला, टोकरी से बाहर आते ही युवक को सांप ने डंक मार दिया जिससे मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़ा। थोड़ी देर बाद युवक की मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही काकड़ घाट पूजा स्थल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया चारों तरफ सन्नाटा छा गया।
