March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पसमांदा आयोग की मांग के साथ इरफान अली जामियावाला ने रखा बिहार के वंचितों का पक्ष

पसमांदा आयोग की मांग के साथ इरफान अली जामियावाला ने रखा बिहार के वंचितों का पक्ष

 

पटना / महुआ 
दैनिक जागरण द्वारा आयोजित “समर्थ बिहार, सशक्त भारत” पैनल चर्चा में बिहार की राजनीति के कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज़ हुसैन, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद, राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश राम प्रमुख थे।

इस मंच पर महुआ, वैशाली के पसमांदा समाजसेवी इरफान अली जामियावाला को भी आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने पसमांदा समाज की दशा-दिशा पर स्पष्ट और प्रभावशाली बात रखी।

इरफान जामियावाला ने कहा:

1. दैनिक जागरण के मंच पर मुझे बिहार की राजनीति में हिस्सेदारी पर बोलने का अवसर मिला।

2. यह मेरे लिए गर्व की बात थी कि मुझे पसमांदा समाज के प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया।

3. मंच पर सभी प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुझे भी सम्मानजनक स्थान मिला।

4. मैंने पसमांदा समाज की वास्तविक स्थिति और राजनीतिक भागीदारी की ज़रूरतों को मजबूती से रखा।

5. सभी पार्टियों से ‘पसमांदा आयोग’ के गठन की माँग की, ताकि हमारे समाज को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके।

 

इस चर्चा ने बिहार में पसमांदा विमर्श को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.