सेहान 13 वर्षीय साहिल कुमार की मौत से घर में कोहराम मचा।
सेहान 13 वर्षीय साहिल कुमार की मौत से घर में कोहराम मचा।
वैशाली:चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत अख़्तियार पुर सेहान निवासी दिलिप साह काली स्थान अश्मशान घाट मार्ग निवासी का 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेहान के नवम वर्ग का छात्र था।जिस का मृत शरीर विधालय के पुल में पाए जाने से ग्रामीण अचंभित हो गए । सुतरों के अनुसार हत्या कर फेंकने की बात सामने में आई है ज्ञात हो सेहान मध्य विधालय गेट के निकट बने पुलिया में सुबह 8 बजे मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए कैम्प में मध्य विद्यालय सेहान में शिक्षक पहूंचे तो देखा कि एक बच्चा का मृत शरीर पुलिया के नीचे तैर रहा है । यह खबर आग की तरह गांव में फ़ैल गई चारों तरफ से लोगों का तांता बंध गया और घर में कोहराम मच गया इस की सूचना कटहरा थाना प्रभारी को दिया गया जहां पुलिस दल पहुंच कर मृत शरीर को अपने तहवील में लिया और पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पुर भेज दिया । खबर लिखे जाने तक साहिल कुमार के मौत का सही पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस की मौत कैसे हुई या किसने की मृतक 2 भाई और 2 बहन था बहुत ग़रीब परिवार का बच्चा था इस हादसा से शोकाकुल परिवार के साथ गांव भी ग़म में डुब गया साथ ही विधायक डाक्टर मुकेश रौशन अपने दल के साथ मिलकर संतावाना दी तथा AIMIM पार्टी का भावी महुआ उम्मीदवार एम जसीमुल हक़, शिक्षक राम नरेश साह, अवधेश कुमार, राज नारायण पासवान, अतुल कुमार, मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद नौशाद, अब्दुस समद, मतदान केंद्र पर्यवेक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, एजाज “आदिल शाहपुरी” शिक्षिका कुमारी स्वाती, प्रभा कुमारी , अस्मिता कुमारी, सोनम भारती, पिंकी कुमारी ने भी संतावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अपुरनीय है जो पुरा नही किया जा सकता। भगवान आत्मा को शांति प्रदान करे।
