स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन
श्रम संसाधन विभाग वैशाली एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से धावा दल के द्वारा वैशाली जिले के हाजीपुर शहर के विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न संस्थाओं से चार बाल श्रमिकों को भी विमुक्त कराया गया। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया तथा नियोक्ता पर एफआईआर दर्ज कराई गई।