July 31, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यश बनाये जाने पर जदयू नगर निकाय ने दी बधाई एबं शुभकामनाए।

मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यश बनाये जाने पर जदयू नगर निकाय ने दी बधाई एबं शुभकामनाए।

जदयू नगर निकाय के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत प्रभाकर एबं प्रदेश महासचिब प्रिय रंजन सिंह ने अबीर गुलाल लगाकर लोगो के बीच मिठाईया बांट कर मनाया जश्न।

सनोवर खान की रिपोर्ट

पटना :मुंगेर के सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जनता दल यूनाटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गए हैं. ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जदयू नगर निकाय के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत प्रभाकर एबं जदयू नगर निकाय के प्रदेश महासचिब प्रिय रंजन सिंह ने शुभकामनाएं दी है। श्री रंजीत प्रभाकर ने कहा कि माननीय सांसद पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और संसदीय राजनीति का भी लंबा अनुभव रहा है। उनके नेतृत्व में जदयू घटक दलों से समन्वय बना एनडीए को और मजबूत बनायेगा। प्रिय रंजन सिंह ने कहा कि मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू संगठन को मजबूती मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि ललन सिंह 2005 में जेडीयू की सरकार बनने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. 2009 तक वे लगातार प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहे। जदयू कार्यकर्ताओ ने हर्ष उल्लाश के साथ खुशी जाहिर की एक दूसरे को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.