May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस एवं पब्लिक के बीच हुई संघर्ष में निर्दोष नसीर शाह की हत्या की न्यायिक जांच हो : रसूल बल्यावी ।

राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस एवं पब्लिक के बीच हुई संघर्ष में निर्दोष नसीर शाह की हत्या की न्यायिक जांच हो : रसूल बल्यावी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

राजापाकर (वैशाली ) थाना क्षेत्र के चौकशिया कल्याणपुर ,कौवा चौक, पंचायत बखरी बड़ाइ में अल्पसंख्यक साइ समाज के निर्दोष नसीर साह की पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्ण हत्या की गई है उसकी जांच के लिए बिहार अल्पसंख्यक आयोग के पदाधिकारी जमा साहब अल्पसंख्यक आयोग के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष गुलाम रसूल बाल्यावी साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुन्ना अंसारी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों से मिलकर गंभीरता से उनकी बातों को सुनने का काम किया।बिहार अल्पसंख्यक आयोग आयोग के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर आए और घटना की तहकीकात की ,जिसमें प्रथम दृष्टा से यह प्रतीत होता है की हत्या पुलिस के कस्टडी में जानबूझकर बेगुनाह नासिर शाह की निर्मम हत्या की गई है। आयोग के लोगों ने वहां के ग्रामीणों को और पीड़ित परिवार के लोगों को यह विश्वास दिलाया की निश्चित रूप से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार इसके लिए गंभीर है, सरकार इस घटना की पूर्ण जांच करेगी और जो दोषी पाए जाएंगे उसको किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। कई छोटी-छोटी बच्चियों को निर्मम तरीके से पिटाई की गई है ,एक गर्भवती महिला को भी बहुत बुरे तरीके से पीटा गया है यह सारा संज्ञान आयोग के लोगों ने गंभीरता पूर्ण रूप से लेने का काम किया है और सरकार निश्चित रूप से इस पर गंभीरता से जांच करेगी। आयोग के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के लोगों को विश्वास दिलाया कि आप धैर्य से रहे ,सरकार इस पर गंभीरता से काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.