April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आज से एआईएसएफ का सघन वृक्षारोपण अभियान शुरू/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

आज से एआईएसएफ का सघन वृक्षारोपण अभिया शुरू।

   रिपोर्ट नसीम रब्बानी                                               महुआ_01/08/21आज से ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन वैशाली जिला परिषद द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सघन वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया 

पौधरोपण का शुभारंभ एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने वृक्षारोपण कर किया। प्रकाश कुमार ने कहा कि वृहद पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा , हमारे संगठन का इसी महिना में आगामी 12-13 अगस्त को 86 वर्ष पूरा हो रहा है । एआईएसएफ भारत की पहली छात्र संगठन है और आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाला एकमात्र छात्र संगठन है। स्थापना दिवस के अवसर पर हम लोगों ने जिले भर में 1 अगस्त से 11 अगस्त तक सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत सैंकड़ों पेड़ लगाने का संकल्प लिया है ।
संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा फलदार पौधे लगा कर लोगों को यह संदेश दिया गया कि वृक्ष से केवल लकड़ी ही नहीं स्वस्थ्य रहने के लिए फल भी मिलता है। इसलिए अपने आसपास कम से कम एक या दो फलदार वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।
इस पौधारोपण अभियान में विजय कुमार ,रिशु यादव, अवधेश कुमार ,मोहम्मद शमशाद समेत संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.