सरदार वीर भगत सिंह का मनाया गया जन्म शताब्दी
सरदार वीर भगत सिंह का मनाया गया जन्म शताब्दी
महुआ। रेणु सिंह
सरदार वीर भगत सिंह की 118 वां जन्म शताब्दी रविवार को महुआ अनुमंडल के राजापाकर में मनाया गया। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों की बैठक हुई। बैठक में लोगों ने गठबंधन के कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बीते 5 साल में यहां कोई काम नहीं हुआ है। विकास की गति रुक गई है। विधायक बनने के बाद कभी प्रतिमा कुमारी कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं पहुंची।
लोगों ने यह भी कहा कि इस बार राजापाकर विधानसभा से पार्टी से विधायक प्रत्याशी के रूप में चंदन कुमार को उतारा जाएगा और उन्हें जीत दिलाने का भी काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस बार राजापाकर से चुनाव लड़ेगी। इधर चंदन कुमार ने कहा कि वह पार्टी के कहने पर राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। बैठक में अनिल शर्मा, सिताब लाल राय, सुमन कुमार यादव, रामबाबू साह, मोहन राय, अनुराग कुमार, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जगन्नाथ सिंह, बिंदेश्वर राय, सकलदेव राय, भागवत साहू आदि उपस्थित थे। यहां पर वीर भगत सिंह को याद किया गया।
