May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ क्षेत्र में सादगी पूर्ण मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन।

महुआ क्षेत्र में सादगी पूर्ण मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा का भावपूर्ण विदाई दी गई ।सादगी पूर्ण नगर भ्रमन करते हुए विभिन्न जलाशयों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ गोविंदपुर दुर्गा स्थान से प्रतिमा नगर भ्रमण करते हुए वीरपुर सिंघाड़ा के वाया नदी में विसर्जित की गई। इस विसर्जन जुलूस में हजारों की संख्या में नर नारी उपस्थित होकर मां भगवती की प्रतिमा की विदाई दिया। वहीं बरहर चौक समसपुरा में मां दुर्गा की प्रतिमा को सादगी पूर्ण नगर भ्रमण करते हुए समसपुरा के तालाब में विसर्जित की गई। प्रतिमा विसर्जन में महुआ थाना के पुलिस प्रशासन की मुस्तादी देखी गई ।जगह-जगह उनके मजिस्ट्रेट एवं पुलिस का अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गए। प्रतिमा विसर्जन में महुआ अंचलाधिकारी मणि कुमार वर्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सहित अन्य पदधिकारी एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहे ।दिन बृहस्पति होने के कारण कई दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया गया ,उन्हें कल किया जाएगा। मां दुर्गा के प्रतिमा के साथ-साथ गणेश जी,लक्ष्मी जी सरस्वती जी, कार्तिकेयजी, शंकर भगवान आदि देवी देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। महुआ प्रखंड क्षेत्र में कुल 43 जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसमें से मात्र 6 जगह ही प्रतिमा विसर्जन हो पाया ,जबकि 37 जगह प्रतिमा विसर्जन होना बाकी है, इसकी जानकारी अनुमंडल कार्यालय में प्रतियुक्त कंट्रोल प्रभारी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.