महिला पर्यवेक्षिका नियोजन में विलंब से अभ्यर्थियों में निराशा
महिला पर्यवेक्षिका नियोजन में विलंब से अभ्यर्थियों में निराशा
महुआ। रेणु सिंह
बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला अभ्यर्थियों का पर्यवेक्षिका पद पर नियोजन नहीं होने से उनमें निराशा है। लंबे समय से नियोजन कार्य अटके रहने के कारण अभ्यार्थियों ने जिला पदाधिकारी से मिलकरअपनी मांगों को रखा।
अभ्यर्थियों ने शनिवार को बताया कि वर्ष 2019 में ही बाल विकास परियोजना कार्यालय में पर्यवेक्षिका पद के लिए संविदा पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस आलोक में वैशाली जिले के आईसीडीएस में 42 पदों पर नियोजन के लिए आवेदन लिए जाने के बाद अभ्यर्थियों का काउंसलिंग भी कराया गया। जबकि इस पर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
