दुर्गा महानवमी पर कन्या पूजन का दिखा अद्भुत नजारा
दुर्गा महानवमी पर कन्या पूजन का दिखा अद्भुत नजारा
महुआ। रेणु सिंह
दुर्गा महानवमी पर महुआ में कन्या पूजन का अद्भुत नजारा रहा। यहां पर विभिन्न पूजा पंडालों में सैकड़ों मासूम कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भी दिए गए।
महुआ के गांधी स्मारक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इस मौके पर उन्हें उपहार स्वरूप पाठ्य सामग्री भी दिए गए। यहां पर कन्या पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही उधर पुराना बाजार में भी सैकड़ों कन्याओं का पूजन किया गया। कन्हौली बाजार में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कन्या पूजन विधि विधान से किया गया। उधर शाहपुर भदवास में महा भंडारा का आयोजन किया गया। जहां पर जद यू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं में स्वयं भोजन पड़ोसा।
