May 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरदार वीर भगत सिंह का मनाया गया जन्म शताब्दी

सरदार वीर भगत सिंह का मनाया गया जन्म शताब्दी
महुआ। रेणु सिंह

भारत माता के सच्चे सपूत सरदार वीर भगत सिंह की 118 वां जन्म शताब्दी समारोह पूर्वक रविवार को मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह उनके तैल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महुआ के जवाहर चौक स्थित सभा भवन, राजापाकर में भाकपा के चंदन कुमार के नेतृत्व में भगत सिंह की जन्म शताब्दी मनाई गई। यहां पर एक बैठक कर भाकपा कार्यकर्ताओं ने इस विधानसभा से अपना उम्मीदवार के रूप में चंदन कुमार को उतारने का निर्णय लिया। यहां पर अध्यक्षता महेंद्र गुप्ता ने की। ताजपुर बुजुर्ग में भगत सिंह को एसयूसीआई के द्वारा याद किया गया। इस मौके पर उपस्थित ललित कुमार घोष और अन्य लोगों ने भगत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.