October 5, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आज
महुआ। रेणु सिंह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वर्ष पूर्ण होने को लेकर विजया दशमी उत्सव के साथ महुआ में पथ संचलन रविवार को होगा। इस मौके पर यहां संघ के द्वारा यात्रा निकाली जाएगी।
शनिवार को जानकारी देते हुए खंड कार्यवाह मिथुन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को महुआ में संघ द्वारा विशाल पथ संचलन के तहत यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा महुआ बाजार का भ्रमण करेगी। इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर खण्ड सह कार्यवाह मोनू पाण्डेय, शारीरिक खण्ड प्रमुख रौशन कुमार व स्वयंसेवक कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.