जारंग गांव में छापेमारी कर एक कार से 71 लीटर विदेशी शराब बरामद किया हैं।
जारंग गांव में छापेमारी कर एक कार से 71 लीटर विदेशी शराब बरामद किया हैं।
बेलसर। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग गांव में छापेमारी कर एक कार से 71 लीटर विदेशी शराब बरामद किया हैं। वही साथ ही पुलिस कार को जप्तकर थाने ले आयी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना पर जारंग गांव में पहुंचे तो बासबारी में खड़े कार को छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस ने पकड़ने के लिये पीछा किया। लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। जब कार की तलासी लिया गया तो कार में रखे गये 71 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। गाड़ी मालिक एवं चालक को विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं। रिपोर्ट जाहिद वारसी
