विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च के साथ वाहन जांच शुरू रिपोर्ट जाहिद वारसी ।
विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च के साथ वाहन जांच शुरू रिपोर्ट जाहिद वारसी ।
विधान सभा चुनाव को लेकर गोरौल थाना क्षेत्र में लगातार फ्लैग-मार्च किया जा रहा है. साथ ही साथ वाहन जांच भी किया जा रहा. वैशाली एवं मुजफ्फरपुर जिले के सीमा पर गोरौल पुलिस द्वारा एक जांच केंद्र बनाया गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर हरशेर, गोरौल चौक, कर्पूरी चौक, गोरौल बाजार, गोढीयां सहित अन्य गांवों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों के साथ फ्लैगमार्च किया गया . वही सिमा पार एवं सिमा के अंदर आने जाने बाले वाहनों की जांच की जा रही है. हालांकि अभी तक दर्जनों वाहनों की जांच की गई ,लेकिन किसी भी वाहन से आपत्तिजनक समान बरामद नही हुआ है.
