महुआ विधानसभा क्षेत्र से एस यू सी आई सी उम्मीदवार ललित घोष ने किया नामांकन ।
महुआ विधानसभा क्षेत्र से एस यू सी आई सी उम्मीदवार ललित घोष ने किया नामांकन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
महुआ (वैशाली ) विधानसभा क्षेत्र से एस यू सीआई सी के उम्मीदवार डॉ ललित घोष ने महुआ अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा भरा ।बताते चले कि महुआ प्रखंड क्षेत्र के मंगुराही पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी ललित कुमार घोष ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में चल रहे बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दुसरे दिन सोमवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया एस यू सी आई के प्रत्याशी रूप में अपना नामांकन किया है। नामांकन को लेकर अनुमंडल परिसर में चार हेल्पलाइन डेक्स बनाए गए हैं , वहीं सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई है । दुसरी ओर पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 45 वर्षों से मैं एसयूसीआई सी से जुड़ा हुआ हूं। आम जनों को शोषण से मुक्ति पाने के लिए शोषित-पीड़ित, गरीब-किसान-मजदूर, छात्र-नौजवान एवं मध्यम वर्ग के लोगों को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) को मजबूत कर देश में समाजवाद की स्थापना करनी होगी, जिससे शोषण से मुक्ति मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि यदि महुआ की जनता जात और धर्म की दीवार को तोड़कर अपने बहुमूल्य वोटों से मुझे जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करती है, तो हम उन सभी मतदाताओं को मान और सम्मान दिलाने का काम करेंगे। हम सभी जनसमस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे, हमारी लड़ाई सरकारी कार्यालयों में व्याप्त लूट खसोट, भ्रष्टाचार, अन्याय , जूल्म , बढ़ते अपराध के खिलाफ है। नामांकन में एस यू सी आई सी के सदस्य, बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।जिसमें विश्वनाथ साहू, शिवनाथ कुमार, अनिल कुमार राय, दिनेश राय, मोहम्मद शाहिद, ईश्वरी लाल राय, शिवचंद्र राय, इंद्रदेव राय, परमेश्वर प्रसाद, रोशन कुमार ,रंजन कुमार, पारस राय, शशि भूषण कुमार, चंद्रभूषण कुमार, रवि कुमार , राजीव कुमार, नरेश कुमार शर्मा , राम पुकार राय सहित अन्य ने उन्हें फूल माला पहनकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
