राजापाकर थाना क्षेत्र में देसी कट्टा के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार।
राजापाकर थाना क्षेत्र में देसी कट्टा के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) राजापाकड़ पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त छापेमारी में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा तथा 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
जानकारी के अनुसार राजापाकर पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी क्षेत्र मे है। सूचना मिलते ही राजापाकड़ पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने राजापाकड़ थाना क्षेत्र के तेलिया गांव निवासी दिनेश्वर सिंह के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि चंदन कुमार वांछित अपराधी है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी कट्टा और 15 कारतूस बरामद किया गया है। चंदन कुमार पर राजापाकर थाना, देसरी थाना मे आर्म्स एक सहित अन्य आठ मामला दर्ज है।
