दिवंगत पूर्व मुखिया जवाहर राय को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
दिवंगत पूर्व मुखिया जवाहर राय को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर मुबारक पंचायत के पूर्व मुखिया दिवंगत जवाहर राय के निधन के पश्चात श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में राजनेता ,सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं क्षेत्र के जाने-माने सम्मानित प्रबुद्ध जन शामिल हुए। बताते चले कि दिवंगत जवाहर राय वर्ष 2001 से 06 तक रसूलपुर मुबारक पंचायत के मुखिया पद पर आसीन रहे । उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के साथ-साथ आपसी सौहार्द सद्भावना देखने को मिला ।आज भी उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में उनकी बातों को याद कर भाव विभोर हो जाते हैं ।उनके अनुज दिलीप कुमार राय ने बताया कि हमारे बड़े भाई दिवंगत पूर्व मुखिया जवाहर राय सामाजिक समरसता के विशाल थे ,जिन्होंने सामाजिक व्यवस्था को बनाने में अपना जीवन को समर्पित कर दिया ।उनके जाने से जो शून्यता हुई है ,यह निकट भविष्य में पूर्ण हो पाना संभव नहीं है। उपस्थित जनों ने उन्हें भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि दी ।
