वैशाली में जन सुराज पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी सहित तीन उम्मीदवारों की घोषणा की ।
वैशाली में जन सुराज पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी सहित तीन उम्मीदवारों की घोषणा की ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने संयुक्त रूप से पटना में पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की । जिसमें वैशाली जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। इन उम्मीदवारों में पातेपुर विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया ,वहीं महनार विधानसभा क्षेत्र से जाने वाले चिकित्सक डॉक्टर राजेश चौरसिया को टिकट दिया है। राजापाकड़ सुरक्षित क्षेत्र से बेरई पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश राम को अपना उम्मीदवार बनाया है बताते चले की जन सुराज पार्टी वैशाली जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार के सभी 243 सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी । कार्यकर्ताओं में खासकर उम्मीदवारों संभावित उम्मीदवारों द्वारा टकटकी लगाए हुए इंतजार में थे कि आज वैशाली के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा होगी लेकिन मात्र तीन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की घोषणा हुई, शेष पांच विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। घोषित तीन उम्मीदवारों को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है तथा जीत की अग्रिम शुभकामना दी है ।कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने 1200 परिवारों को छोड़कर राजनीति करने की बात की थी, वह सिद्धांत प्रशांत किशोर ने ही तोड़ दिया और पुराने राजनेताओं को टिकट देना शुरू कर दिया। इसका उदाहरण पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी है । दसई चौधरी के इतिहास को आप देखेंगे तो लगभग भारत की प्रसिद्ध राजनीतिक दल के वे सदस्य रहे, जिसमें जनता दल ,राष्ट्रीय जनता दल ,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी ,राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ,जनता दल यूनाइटेड सहित जन सुराज पार्टी के सदस्य हैं ।महनार विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार डॉ राजेश चौरसिया जाने माने चिकित्सक हैं। महनार के लिए क्या कुछ कर पाएंगे यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल सकेगा। राजापाकर क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार मुकेश राम जो कि स्वच्छ अभी के उम्मीदवार हैं । पूर्व में बेरई पंचायत के लगातार तीन बार मुखिया भी रह चुके हैं। वे सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
