कट्टा और गोली के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार डीएसपी ने प्रेस बरता कर दी जानकारी
कट्टा और गोली के साथ वांछित अपराधी गिरफ्ता
डीएसपी ने प्रेस बरता कर दी जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस के साथ एक वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया गया।
एसडीपीओ संजीव कुमार द्वारा सोमवार को यहां बताया गया कि राजापाकर थाना के तेलिया निवासी और वांछित अपराधी चंदन कुमार को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चंदन कुमार के पास से एक देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधी पूर्व में देसरी थाने के दो और राजापाकर थाने के दो के अलावा नया में राजापाकर थाना के अन्य चार सहित कुल 8 मामले में नामजद हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से छापेमारी कर रही थी। इस बीच एसटीएफ के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
