महुआ विधानसभा से जनशक्ति जनता दल से तेज प्रताप तो एनडीए के बागी प्रत्याशी डॉ आसमा प्रवीण नामांकन दर्ज कराया ।
महुआ विधानसभा से जनशक्ति जनता दल से तेज प्रताप तो एनडीए के बागी प्रत्याशी डॉ आसमा प्रवीण नामांकन दर्ज कराया ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) महुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दर्ज कराया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा उत्साहित दिखे। इनके साथ महुआ के पूर्व प्रमुख सत्येन्द्र कुमार राय, जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, उपेंद्र यादव,विनोद राय ,अनिल चौधरी ,पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक अकेला, उप प्रमुख दयानंद राय सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे ।नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारे पूर्व के कार्यकाल में महुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ ,महुआ के जनता मुझे आशीर्वाद देती है तो मैं पुनः यहां पर विकास की गंगा बहा दूंगा ।उन्होंने कहा कि यहां पर मुझे इंजीनियरिंग कॉलेज और महुआ को जिला बनाना है । दूसरी तरफ महुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से ही एनडीए के बागी प्रत्याशी स्वतंत्र उम्मीदवार डॉ आसमा परवीन ने अपना नामांकन दर्ज किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ से उत्साहित डॉक्टर प्रवीण अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्वाची अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दर्ज कराया। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर आसमा परवीन ने कहा कि महुआ की महान जनता के सम्मान को बनाए रखने के लिए मुझे चुनाव लड़ना पड़ रहा है। रात दिन हमने और हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया है, जनता के सुख-दुख में शामिल रहे हैं ,इसलिए जनता के आदेश पर मैं चुनाव लड़ रही हूं। नामांकन के साथ उनके साथ राजू शाह ,उत्कर्ष महाराज उर्फ बच्चा बाबू ,डॉ मोहन राय, बृजेश श्रीवास्तव ,गौरी शंकर महतो ,हरि नंदन साह ,दीपक कुशवाहा ,रमन आजाद ,तौकीर सैफी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखी गई ।महुआ विधानसभा से अन्य उम्मीदवार की भी नामांकन लेने की सूचना प्राप्त है। वही पातेपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी लखींद्र रौशन एवं महागठबंधन की उम्मीदवार पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने अपना नामांकन दर्ज कराया।
