April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छठ पर्व के अवसर पर विद्यालय की ओर से रसोईया के बीच वस्त्र वितरित ।

छठ पर्व के अवसर पर विद्यालय की ओर से रसोईया के बीच वस्त्र वितरित ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली) उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी के प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय में कार्यरत रसोइयों के बीच वस्त्र वितरित किए गए। लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी में कार्यरत रसोइयों के बीच वस्त्र विस्तृत किया गया। वस्त्र वितरण के बाद प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रसोइयों के बीच विद्यालय की ओर से वस्त्र दिए जाते हैं ।कर्मचारी वर्ष भर अपनी लगन व परिश्रम के साथ कार्य करते हैं ,इसके प्रतिफल विद्यालय की व्यवस्था साफ सुथरी तथा सुंदर दिखाई देता है। बच्चों को मिड डे मील का वितरण भी सही रूप से किया जाता है ।यह रसोईया का पारिश्रमिक नहीं, बल्कि उन्हें उपहार के रूप में प्रदान की जाती है। वस्त्र मिलने के बाद रसोइयों ने अपने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.