हजारों समर्थकों के साथ महुआ विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह ने किया नामांकन ।
हजारों समर्थकों के साथ महुआ विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह ने किया नामांकन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) बिहार विधानसभा क्षेत्र चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन महुआ एवं पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज कराया । महुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ महुआ अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दर्ज किया ।नामांकन से पूर्व महुआ नगर परिषद क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ अपने हजारों समर्थकों को लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे तथा नामांकन कराया ।नामांकन के बाद महुआ नगर भ्रमण करते हुए जनता का अभिवादन किया। पत्रकारों से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी महुआ को सुंदर एवं स्वच्छ क्षेत्र बनाना ।कल कारखानो को लगाकर यहां के युवाओं को रोजी रोजगार का अवसर प्रदान करना ।महुआ की जनता के मान सम्मान के लिए हर समय हर संभव प्रयास करना हमारी प्राथमिकता होगी ।इस अवसर पर महुआ के एनडीए घटक दल भाजपा ,आर एल एम ,हम,जद यू एवं लोजपा रामविलास के सभी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।महुआ विधानसभा क्षेत्र से अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों में बसपा उम्मीदवार के रूप में रिमझिम देवी ,राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के रूप में शमशुल जमा ,बहुजन मुक्ति मोर्चा की ओर से पातेपुर प्रखंड क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य सागर साहनी ,नेशनल कांग्रेस पार्टी की ओर से अखिलेश ठाकुर, जन सुराज पार्टी की ओर से इंद्रजीत प्रधान सहित अन्य उम्मीदवार शामिल है। पातेपुर विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, जनशक्ति जनता दल के नेत्री रीना चौधरी, बसपा के मीरा कुमारी सहित अन्य उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज कराया।
