महुआ में एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह का जनसंपर्क के दौरान समसपुरा में भव्य स्वागत ।
महुआ में एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह का जनसंपर्क के दौरान समसपुरा में भव्य स्वागत ।
रिपोर्ट:सुधीर मालाकार
महुआ(वैशाली) जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, उम्मीदवारों का जनसंपर्क अभियान तेज होता हुआ दिखाई दे रहा है ।सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं करने के लिए एरी चोटी एक किए हुए हैं।महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह द्वारा विभिन्न पंचायत का दौरा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है ।जनसंपर्क के दौरान समसपुरा में युवा समाजसेवी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्मान भोज एवं भव्य स्वागत किया गया । समसपुरा आगमन के बाद फूलमालाओं एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।इनके साथ चल रहे तमाम घटक दल के नेताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मतदाताओं का सम्मान प्राप्त हो रहा है ,यह मै जीवन भर नहीं भूलूंगा। लोगों की समस्याएं को सुनने के बाद कहा कि जो भी जन समस्या है, उसे पूर्व में भी दूर करने का प्रयास किया है और आने वाले भविष्य में जनता मालिकों का आशीर्वाद मिला, तो एक-एक समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता प्रो सरोज कुमार सिंह उर्फ लाला सिंह ,लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रतिष्ठित समाजसेवी राजेश कुमार सिंह ,भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष रमैया सिंह ,नरेंद्र कुमार सिंह, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,दिलीप कुमार राय,पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर ,सत्येंद्र कुमार सिंह ,बैजनाथ साह ,अजब लाल राय ,पंकज कुमार सिंह ,सिविल पासवान ,सोहन कुमार सिंह,सोनू कुमार सहित सैकड़ो समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
