February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए प्रत्याशी को जीतने का जनता से वचन लिया ।

महुआ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए प्रत्याशी को जीतने का जनता से वचन लिया ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली )महुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड क्षेत्र के ओस्ती हरपुर खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। हालांकि उनका हेलीकॉप्टर से आने का कार्यक्रम था लेकिन खराब मौसम होने के कारण वे सड़क मार्ग से विलंब से पहुंचे ।उन्हें कई जगह कार्यक्रमों में जाना था जिसके कारण वे चंद मिनट में ही प्रत्याशी को जनता से जीतने का वचन लिया तथा माला पहनकर चलते बने । मंच पर उन्हें स्वागत के लिए रखे शॉल ,बुके तथा माला प्रत्याशी संजय सिंह को ही पहना कर कहा कि आप इन्हें भारी मतों से जिताइएगा और माला पहनाकर आशीर्वाद देकर चलते बने। सभा में पुरुष से ज्यादा महिलाओं की उपस्थिति थी । क्षेत्र के बूढ़े ,बच्चे भी बड़े उत्साहित थे मुख्यमंत्री को देखने के लिए, लेकिन चंद मिनट में ही मुख्यमंत्री अपनी बात को रखते हुए दूसरे सभा के लिए रवाना रवाना हो गए। सभा की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर ने किया ।सभा में सभी घटक दल के नेता एवं कार्यकर्ता ने संबोधित किया। संबोधित करने वालों में लोजपा के मो इरशाद , श्रीकांत पासवान ,जनता दल यू के मुन्ना अंसारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अकील देव सिंह ,उमेश सिंह कुशवाहा, दिनेश पासवान, देवेंद्र पासवान, प्रो सरोज सिंह उर्फ लाल सिंह, विनोद सुमन, हिमाचल कुमार, उमेश कुमार सिंह ,नरेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.