बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार, बोले एनडीए कार्यकर्ता
बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार, बोले एनडीए कार्यकर्ता
महुआ। रेणु सिंह
बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। अब जंगल राज नहीं बल्कि लोगों को सुशासन की सरकार चाहिए। महुआ से एनडीए समर्थित और लोजपा रा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह का विजय तय है।
यह बातें सोमवार की शाम महुआ के हरपुर ओस्ती स्थित खेत मैदान में चिराग पासवान के आने के पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए एनडीए के सभी पांचो घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने यह बातें कही। हेलीकॉप्टर से चिराग पासवान को आना था लेकिन समय अधिक हो जाने के कारण वह उनका हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच सका। उन्हें देखना और सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जमे थे। यहां पर सभा में प्रत्याशी संजय सिंह के अलावा विनोद राय, अजय भूषण दिवाकर, अवधेश सिंह, राजकुमार पासवान, श्रीकांत पासवान, उमेश सिंह, अकिलदेव सिंह, दिनेश पासवान, बिरजू पासवान, देवेंद्र पासवान, चंदन कुमार सिंह, विनोद सुमन, बिंदेश्वर शाह, चंदन सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
