ब्रज वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया स्थापना दिवस।
ब्रज वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया स्थापना दिवस।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड के प्राणपुर में स्वयं सेवी संस्था भी जे डब्लू एस द्वारा संचालित वृद्ध सम्मान केंद्र के प्रांगण में माँ जानकी की 19 वीं पुण्यस्मृति दिवस,संस्था का 16 वा एवं संस्था द्वारा संचालित वृद्ध सम्मान केंद्र,प्राणपुर का 9 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्था के संस्थापक डॉ सुरेश राय के नेतृत्व में सफल पूर्वक किया गया !
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष गौतम कुमार ,रंजीत सहनी ,अजंत ठाकुर ,सूर्यकांत जयसवाल , जितेंद्र राय , आनन्दी पासवान , बिनोद दास, ,मिट्ठू राय , सुरेश पासवान के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में वृद्ध जन ने भाग लिया ।कार्यक्रम में माँ जानकी के फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित वक्ताओं द्वारा वृद्ध जनों के पारिवारिक जीवन एव उनके सम्मान पर परिचर्चा किया गया। वृद्ध जनों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद कार्यक्रम की समापन किया गया । संस्थापक डॉ सुरेश राय ने सहयोग के लिए सभी को आभार व्यक्त करते हुए आगे भी सहयोग करने की अपेक्षा जाहिर की ।
