April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में सभी उम्मीदवारो का भाग्य एवीएम में बंद ,जीत का कर रहे सभी दावा। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ में सभी उम्मीदवारो का भाग्य एवीएम में बंद ,जीत का कर रहे सभी दावा।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) महुआ विधानसभा क्षेत्र 126 में संपन्न हुआ चुनाव शांतिपूर्ण रहा ।कही से किसी भी प्रकार के घटना की जानकारी नहीं है।मतदाताओं ने भड़चढ़ कर भाग लिया । युवा मतदाताओं में खासी उत्साह देखने को मिला। उम्मीदवार द्वारा विभिन्न मतदान केदो का निरीक्षण किया गया तथा अपने-अपने जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए ।महुआ विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार डॉ मुकेश रौशन विभिन्न मतदान केदो के भ्रमण के बाद बताया कि यह समाजवादियों की धरती रही है और निश्चित तौर पर महुआ के मतदाता मलिक मुझे विजय दिलाने का काम करेंगे ,जिसके लिए मैं इनके लिए आजीवन ऋणी रहूंगा ।दूसरी तरफ एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा अधिकांश मतदान केदो पर लाइन में लगे मतदाताओं से जानकारी लेने पर यह रुझान आया कि महुआ के मतदाता मुझे विजय श्री दिलाने का काम करेंगे ।जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केदो पर दौरा कर जाएजा लिया ,वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय पर उनके पोलिंग एजेंट न होने के कारण वे नाराज दिखे। वैसे उन्होंने दावा किया है कि हमने महुआ में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम किया है, इसके कारण महुआ की जनता मेरे साथ अन्याय नहीं करेगी, निश्चित तौर पर हमारी जीत होगी ।निर्दलीय चुनाव लड़ रही एनडीए के बागी उम्मीदवार डॉ आसमा परवीन अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर अपने जीत की दावा करते नजर आई ।वही मिर्जा नगर पंचायत की मुखिया बसपा उम्मीदवार रिमझिम देवी ने जीत की दावा पेश की ।महुआ में जिस प्रकार के मतदान हुए हैं, जिससे कुछ खास जाति विशेष के लोग अपने उम्मीदवार के प्रति उत्साहित दिखे ,जबकि अन्य मतदाता खामोश होकर मतदान करके उम्मीदवारों के दिल की धड़कन बढ़ा कर रख दी है।अपने अपने समर्थित उम्मीदवार के कार्यकर्ता भी जीत का दावा करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.