March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में एनडीए का जलवा, कार्यकर्ता जश्न में डूबे।

वैशाली में एनडीए का जलवा, कार्यकर्ता जश्न में डूबे।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली) वैशाली जिले के विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए संपन्न हुए चुनाव के मतगणना हाजीपुर के दो केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। मतगणना के बाद एनडीए प्रत्याशियों का जलवा रहा। वैशाली जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र में से सात विधानसभा क्षेत्र पर एन डी ए प्रत्याशी ने कब्जा किया ।वही एक पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यादव ने अपना सीट बरकरार रखा ।संपन्न हुई मतगणना के बाद महुआ विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने ने वर्तमान विधायक डॉ मुकेश रौशन को हराया, जबकि इसी क्षेत्र से लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव तीसरे स्थान पर रहे ।महुआ विधानसभा सर गर्मियों से भरा हुआ था ।तेज प्रताप यादव ने इस सीट को हॉट सीट बनाकर रखा था लेकिन उस तरह के परिणाम देखने को नहीं मिला । पातेपुर विधानसभा क्षेत्र ने अपनी मिथ्या को तोड़ते हुए वर्तमान विधायक लखेंद्र रौशन ने अपने सीट को बरकरार रखा, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी को शिकस्त दी। महनार विधानसभा क्षेत्र से पर जद यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राजद के इंजीनियर रविंद्र सिंह को हराया। यह सीट भी चर्चा में बना हुआ था ।राजापाकड़ सुरक्षित क्षेत्र से जद यू प्रत्याशी महेंद्र राम ने वर्तमान विधायक प्रतिमा दास को हराया ।वही हाजीपुर से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की परंपरागत सीट पर वर्तमान विधायक अवधेश सिंह ने जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्विंदी देव कुमार चौरसिया को हराया ।बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने करी मशक्कत के बाद भाजपा के सतीश कुमार को हराने में सफलता प्राप्त की। काउंटिंग में उतार-चढ़ाव देखने को मिला ।लालगंज से वर्तमान भाजपा विधायक संजय सिंह ने मुन्ना शुक्ला की पुत्री शिवानी शुक्ला को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की ।वही वैशाली क्षेत्र से वर्तमान विधायक सिद्धार्थ पटेल ने राजद उम्मीदवार अजय कुशवाहा हराते हुए अपने सीट पर कब्जा बनाए रखा। इसी सीट से पूर्व मंत्री वृषण पटेल भी उम्मीदवार थे । बिहार में हल्ला मचाने वाला जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों का आता पता भी नहीं चला। विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में अपने-अपने उम्मीदवार की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया, एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। महुआ विधानसभा क्षेत्र के समसपुरा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह के जीत पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया ।खुशी मानने वालों में नरेंद्र कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, दीपक कुमार ,पंकज कुमार, सोहन कुमार सिंह , शिविल पासवान ,लक्ष्मण पासवान सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.