महुआ में एनडीए समर्थित लोजपा रा प्रत्याशी की जीत पर जश्न का माहौल
महुआ में एनडीए समर्थित लोजपा रा प्रत्याशी की जीत पर जश्न का माहौल
बाजार में अभी गुलाल लगा और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर दी बधाई, घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी
महुआ। रेणु सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान शुक्रवार को महुआ से एनडीए समर्थित और लोजपा रा प्रत्याशी संजय सिंह की प्रचंड जीत पर न सिर्फ घटक दलों के कार्यकर्ताओं बल्कि महुआ के लोगों ने जमकर जश्न मनाया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और लड्डू खिलाकर बधाई दी। वहीं आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार भी किया।
महुआ गांधी चौक पर भाजपा के बबलू चौधरी, दीपूदत चौधरी, पंकज कुमार सिंह, रमैया सिंह, संजीव कुमार, सत्य प्रकाश शशि, अंजू जायसवाल, रेखा कुमारी, जयप्रकाश निषाद बरनाला, अनिल सिंह, हर्षवर्धन कुमार के अलावा रालोमो, जदयू के विनोद कुमार सुमन, हम, लोजपा रा के श्रीकांत पासवान, राजकुमार, बिरजू पासवान आदि कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी स्मारक पर संगठन के प्रत्याशी के जीत की खुशी में जश्न मनाया। लोगों में गजब का उत्साह था। उधर नगर से लेकर गांव तक लोगों ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी के जीत की खुशी में जमकर पटाखे छोड़े। महुआ में तो हर आने जाने वाले राहगीरों को पार्टी के कार्यकर्ता अबीर लगाकर लड्डू खिला मुंह मीठा करा रहे थे।
