चौथी बार अमरजीत यादव बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ।
चौथी बार अमरजीत यादव बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली)अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह,द्वारा वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड के किशुनपुर तेलौर निवासी छेदी लाल राय के सुपुत्र अमरजीत कुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह संस्था मानव के हित मे कार्य करती है। श्री यादव के प्रदेश अध्यक्ष मनोनयन से बिहार के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव का आभार प्रकट किया है। अमरजीत यादव को चौथी बार बिहार प्रदेश मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।बधाई देने वालों में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार,बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष कृणाल कुमार जायसवाल,रंजीत कुमार राय जिला अध्यक्ष वैशाली, महेश साह जिला प्रभारी वैशाली, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद, शाहिद अफरीदी जिला महामंत्री, मोहम्मद इरफान जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर, आफताब आलम प्रखंड उपाध्यक्ष मोतीपुर, मुजफ्फरपुर,वैशाली युवा जिला अध्यक्ष संजीत कुमार यादव, संतोष कुमार जिला अध्यक्ष मोतिहारी,संजीव कुमार राय प्रदेश प्रवक्ता बिहार,अजय कुमार यादव जिला,रवि कुमार गुप्ता बिहार प्रदेश सचिव, फ़िरदौस बेगम जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वैशाली, रोशन कुमार प्रखंड युवा अध्यक्ष पातेपुर,डॉक्टर कन्हैया लाल सिंह बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ)रंजय कुमार प्रदेश महासचिव सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल हैं।
