March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पश्चिमी चम्पारण जिलों के 22 होंठ तालु कटे बच्चों की डंकन हॉस्पिटल रक्सौल में होगी नि:शुल्क सर्जरी

पश्चिमी चम्पारण जिलों के 22 होंठ तालु कटे बच्चों की डंकन हॉस्पिटल रक्सौल में होगी नि:शुल्क सर्जरी

-16 से 21 नवंबर तक कैंप का होगा आयोजन

-शल्य चिकित्सा के साथ ही अभिभावकों के लिए भोजन व रहने की मिलेगी सुविधा

बेतिया। पश्चिमी चम्पारण जिलों के विभिन्न प्रखंडो के 22 होंठ तालु कटे बच्चों की डंकन हॉस्पिटल रक्सौल में होगी नि:शुल्क सर्जरी, वहीं16 से 21 नवंबर तक कैंप का होगा आयोजन स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के सहयोग से किया गया है। इस बात को जिले के सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 में भी कैंप के माध्यम से 16 बच्चों का नि:शुल्क सर्जरी कराया गया था जो सफल रहा। उन्होंने बताया की डंकन अस्पताल में शल्य चिकित्सा के साथ ही अभिभावकों के लिए भोजन व रहने की भी मिलेगी सुविधा। सीएस ने कहा की पश्चिम चंपारण जिला से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत टीम द्वारा चिन्हित 22 क्लेफ्ट लिप औऱ पैलेट (फटे होंठ और तालु) बच्चों क़ो एम्बुलेंस के साथ रविवार सुबह डंकन अस्पताल, रक्सौल, पूर्वी चम्पारण भेजा गया है। वहीं मौके पर आरबीएसके डीसी डॉ रंजन कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा की
नरकटियागंज 4, लौरिया 4, भीताहा 2, गौनाहा 2, जोगापट्टी 2, बगहा 2, मझौलिया 2, रामनगर 1, नौतन 1, मैनाटांड़ 1, और बैरिया से 1 कुल 22 बच्चों को भेजा गया है। आगे भी कोई बच्चा अगर छुट् गया हो तो जिला स्वास्थ्य समिति आकर मिल सकते है। उक्त मौके पर जिला लेखा प्रबंधक, डीइआईसी प्रबंधक-सह-समन्वयक आरबीएसके तथा आरबीएसके टीम, फार्मासिस्ट, बच्चों के अभिभावक और अस्पताल संस्थान के लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.