March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नेउरा मुजफ्फरपुर 41वां उर्स हफ़ीज़ी शांतिपूर्ण रूप से संपन्न

नेउरा मुजफ्फरपुर 41वां उर्स हफ़ीज़ी शांतिपूर्ण रूप से संपन्न

 

हाजीपुर: पीरे कामिल शाह अब्दुल हफ़ीज़ क़ादरी तेग़ी का पवित्र 41 वां उर्स पिछले दिनों पारंपारिक अंदाज में मनाया गया।इस प्रोग्राम की अध्यक्षता साहिबे सज्जादा हज़रत प्रोफ़ेसर अब्दुल समी कादरी तेगी ने की
प्रोग्राम का आरंभ पवित्र क़ुरआन की तिलावत से हुई सभा का संचालन कफ़ील अनबर साहब ने बखूबी निभाई। इस कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुहम्मद इसराइल मंसूरी ने हाफ़िज़ी दरबार पहुँचकर सरकार नेउरा शरीफ़ की दरगाह पर जियारत की और देश में अमन, सुरक्षा और स्थिरता की दुआ मांगी।प्रसिद्ध हज़रत अल्लामा मौलाना अल-हज्ज शाह सैयद मुहम्मद अमीन अल-कादरी साहब, क़िबला सुपरवाइज़र सुन्नी दावत महाराष्ट्र और ख़तीब-उल-हिंद हज़रत मौलाना साकिब अल-कादरी ‍साहब की भागीदारी इस जलसे की भावना का प्रमाण थी। इस कार्यक्रम में दिलबर शाही, नदीम रज़ा फ़ैज़ी, मकबूल अहमद शहबाज़पुरी वैशालवी, शोएब रज़ा वारसी आदि दर्जनों शायरों ने भाग लिया। ख़ानक़ाह तेग़िया हाफ़िज़िया के अकीदतमंदों, मुरीदों, शागिर्दों और प्रेमियों ने इस पवित्र उर्स में भाग लिया और दुआओं से मालामाल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.