April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्री हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा।

श्री हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर धनराज गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार के दिन सैकड़ो की संख्या में महिला श्रद्धालुओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम का जय घोष लगाते दिखे। उक्त गांव निवासी लगन शर्मा के आवास पर नवनिर्मित भव्य हनुमान मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों ने यात्रा की शोभा बढ़ा दी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा की शुरुआत खीराचक काली मंदिर के निकट से की गई, जहां पूरे गांव का परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा कुशहर चौक के निकट वाया नदी के तट पर पहुंची। जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभराव का कार्य किया गया। वहां से पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलशों की स्थापना की गई। बताते चलें कि भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल रहे बुन्नी लाल शाह , दुखहरण शर्मा , चंदेश्वर राय , प्राणु श्रीवास्तव , संजय राय , राजीव कुमार , राकेश कुमार , रमेश कुमार , धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इधर गांव में कई जगहों पर पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर में आकर सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.