January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सहयोग से शुक्ला सभागार हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला एवं पैनल अधिवक्ता उत्तम कुमार माथुर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को दिव्यांगजन के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए। उन्हें हर संभव मदद करनी चाहिए। श्री शुक्ला ने दिव्यांग जनों के लिए बने अधिनियम 2016 के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए तमाम तरह के अधिकार प्राप्त हैं। जो देश के एक आम नागरिक को प्राप्त है। उन्हें सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार, संपत्ति का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार , नौकरी पाने का अधिकार समेत तमाम तरह के अधिकार अधिनियम के तहत प्रदान किए गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश रितु कुमारी के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर संतोष कुमार एवं पंकज कुमार ने दिव्यांग जनों के लिए दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.