प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर शुक्रवार की शाम डीएम वर्षा सिंह पहुंचे और दोनों कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मची रही।
डीएम वर्षा सिंह जैसे ही पहुंचे कार्यालय में हड़कंप मच गया। डीएम ने दोनों कार्यालय के हर एक फाइलों को देखा और विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने बताया कि कोई भी पदाधिकारी महुआ में नहीं रहते हैं। महुआ में पदाधिकारियों का आवास भूत बंगला बन गया है।
