बकरी पालन की दी गई जानकारी
बकरी पालन की दी गई जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड परिसर लालगंज स्थित कृषि कार्यालय के सभागार में बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसकी अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जितेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बकरी पालन गरीबों का एटीएम कार्ड है।
आज भारत का बकरी दुग्ध उत्पादन में पूरे विश्व में अव्वल स्थान है। बकरी पालन को प्रमुख व्यवसाय के रूप मेंअपनाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। पशु चिकित्सक डॉ महासुन्दर ने बकरी पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बकरी पालन के विभिन्न पहलुओं एवं उनमें होने वाले बीमारियों और उससे बचाव की जानकारी दी।प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजीव कुमार ने कहा कि किसानों को कोई भी सहायता की आवश्यकता हो तो कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें बकरी पालन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जो सरकारी योजनाओं के तहत ऋण या सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिकेत कुमार ने आवास प्रबंधन, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, नस्ल चयन आदि का उपयोग करके एक विस्तृत बकरी पालन व्यवसाय योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने वित्तीय सहायता,अनुदान ऋण आदि के लिए प्रावधानों की जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ पूजा किशोर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं रहीं हैं, जिनमें वित्तीय सहायता या ऋण शामिल है। इन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।
