महुआ में व्यवहार न्यायालय की भूमि के लिए रैयतों के साथ हुई जनसुनवाई
महुआ में व्यवहार न्यायालय की भूमि के लिए रैयतों के साथ हुई जनसुनवाई
महुआ। रेणु सिंह
महुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 में लोहसारी रोड स्थित सामुदायिक भवन पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय की भूमि अधिग्रहण को लेकर जनसुनवाई की गई। जहां पर रैयतों ने अपनी बातों को रखा। यह जनसुनवाई लगभग 2 घंटे तक चली।
जिसमें विभिन्न पदाधिकारी के साथ समाजसेवी और रैयत उपस्थित हुए।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोविंद कुमार ने किसानों को उनकी भूमि की मिलने वाली मुआवजा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी अधिग्रहित भूमि की मुआवजा लेने के लिए क्या-क्या प्रक्रिया करनी है। इसके लिए उन्हें जागरूक किया गया। यह भी बताया गया कि विभिन्न प्रक्रिया के बाद अधिग्रहित भूमि का दावा आपत्ति की सूचना दी जाएगी। उसके बाद किसानों को शिविर के माध्यम से उनकी अधिग्रहित भूमि की मुआवजा मिलेगी। सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन प्रतिवेदन पर आधारित जनसुनवाई अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान पटना की ओर से लगाया गया। जिसमें प्रोजेक्ट निदेशक प्रो विपुल कुमार सुरेंद्र कुमार झा शोध सहायक ऋषि राज, ब्रजेश चौधरी, महुआ सीओ मणि कुमार वर्मा, पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह के अलावा समाजसेवी, स्थानीय लोग और किसान उपस्थित थे।
