March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अतिक्रमण अभियान एक दिखावा की जा रही है खाना पूर्ति।

अतिक्रमण अभियान एक दिखावा की जा रही है खाना पूर्ति।

पटना सिटी:पटना सिटी अनुमण्डल अंतर्गत अजीमाबाद एबं पटना सिटी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण अभियान तो चलाया जा रहा है लेकिन वो एक दिखावा की जा रही रही है खाना पूर्ति मीनाबाजार,गुलजारबाग, अगमकुआं,पछिमदरवाज़ा, नईसड़क, मच्छरहटा, मरूफ़गंज,इन सब क्षेत्रो में सड़क की दोनों ओर ठेला और गाड़ी लगा कर छोड़ दिया जाता है जिससे आम जनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है सबसे बड़ी बात यह है कि पश्चिम दरवाजा से नई सड़क की ओर जाने वाले रास्ते में डॉक्टर क्लीनिक एवं दवा खाने की दुकान है उन सभी डॉक्टर का गाड़ी रोड पर ही लगाकर छोड़ दिया जाता है। रोड पर गाड़ी लगने की बजह से जाम का असर दिखाई देता है। पटना नगर निगम वार्ड 62 और 63 के बॉर्डर
सुदर्शन पथ से दुंदीबाजार अखाड़ा जाने वाले रास्ते पे आज़ाद लेथ है जो अपनी फैक्ट्री रोड पे ही की हुई है। उस फैक्ट्री के द्वारा लेथमशीन को रोड पर रख दिया जाता है। कई बार आम जानोके द्वारा शिकायत हुई लेकिन निगम के द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार से ज्ञात हुआ है कि निगम कर्मचारियों के द्वारा पैसा लेकर छोड़ दिया जाता हैं जिसकी वजह से इस रास्ते से चलने वालों को अभद्र व्यवहार,गाली गलौज एबं जाम का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.