January 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हैंडबॉल गौरव सम्मान से सम्मानित हुई महुआ की बेटी समृद्धि

हैंडबॉल गौरव सम्मान से सम्मानित हुई महुआ की बेटी समृद्धि
महुआ। रेणु सिंह

हैंडबॉल गौरव सम्मान से महुआ की बेटी समृद्धि सिंह को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सम्मानित किया गया है। सम्मान मिलने से मंगलवार को समृद्धि सिंह के गांव में खुशी का माहौल था और लोगों ने उन्हें बधाई दी।
महुआ थाने के विलन्दपुर के रहने वाले संतोष सिंह और ममता सिंह की पुत्री समृद्धि सिंह को खेल में उत्तर प्रदेश का नाम गौरव करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। हालांकि समृद्धि सिंह की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनकी मां ममता सिंह के हाथों में मिला। सम्मान पाकर ममता सिंह फूले नहीं समा रही है। उन्होंने बताया कि बेटी का सम्मान प्रकार मन हर्षित है। बताया गया कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल संग की ओर से दिया गया। मालूम हो कि हैंडबॉल में समृद्धि सिंह उत्तर प्रदेश को कई मेडल लाकर दे चुकी है। सम्मान मिलने से समृद्धि सिंह की मामा फुलवरिया निवासी अधिकारी बंटी सिंह, मामी डॉ पूजा सिंह, मौसी वीणा सिंह, नानी आदि ने खुशी का इजहार किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.