राजधानी पटना के ललित भवन में आधार सेंटर के अधिकारी और उनके कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है मनमाना कार्य। अधिकारी मस्त जनता पस्त।
पटना:आधार बनबाने के नाम पर आधार सेंटर के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है भर्मित एबं अभद्र व्यवहार। पूरे बिहार से हरेक जिले से आये हुए लाभार्थी का कहना है कि हम लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यह भी कोई जरूरी नहीं है की ससमय हमारा कार्य हो जाये। साल भर दौड़ाने के बाबजूद भी कार्य सफलपूर्वक नही हो पाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन सब बातों का जायजा लेने पत्रकार ने पुछताछ किया तो वहाँ के अधिकारी सहित कर्मचारी रंजन कुमार पत्रकारों से गाली गलौज एवम अभद्र व्यवहार किया गया। और कहा गया कि तुम लोगो को जहाँ जाना है जाओ जहाँ शिकायत करना है करो। मैं किसी से डरने वाला नही। इससे साफ साबित होता है कि उच्च अधिकारियो की मिली भगत है। किसी भी तरह का पूछताछ करने के लिए भी दिनों भर लाइन में लगना पड़े गा अगर कोई काम करना है तो दोवारा फिर से समय नष्ट कर के शुरू से लाइन में लगिये। इससे साफ साबित होता है कि पूरे बिहार से आये हुए लोगो को पूछताछ करने में ही समय निकल जाए गा। मजबूरन इनको दूसरे दिन उसी काम के लिए लाइन में खड़े रहने पड़ेंगे।सबसे बड़ी बात यह है कि आधार ऑपरेटर को जनता के साथ अभद्रता तरीको से बात किया जाता है। ऐसा प्रत्रित होता है कि डायरेक्टर राजीव उपाध्याय UIDAI राज्य कार्यलय बिहार के आला अधिकारियों के द्वारा मनमाना कार्य किया जा रहा है। अधिकारी चुप्पी साध कर सारे घटना को दे रहे है अंजाम। पत्रकारो के साथ बदसलूकी करने वाले को सजा कौन देगा यह फिर डायरेक्टर राजीव उपाध्याय UIDAI राज्य कार्यलय बिहार के आदेशो से पत्रकारों पर हमला कराया गया होगा। इन सब घटना उपरांत डायरेक्टर राजीव उपाध्याय ने पत्रकारों से मिलने से इनकार किया।