कपकपाती ठंड में भी लोगों ने किया नव वर्ष 2026 का स्वागत ।
कपकपाती ठंड में भी लोगों ने किया नव वर्ष 2026 का स्वागत ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
हाजीपुर (वैशाली) अपने खट्टे मीठे यादों के साथ वर्ष 2025 गुजर गया । बिहार व देश के लिए कुछ अच्छा रहा तो कुछ अब अपशकुन भी रहा ,जिसकी चर्चा हमेशा होती रही ।
नूतन वर्ष 2026 सभी मानव जाति के कल्यानार्थ मंगलमय हो। सामाजिक, राजनीतिक ,बौद्धिक जीवन जीने वाले सभी व्यक्तियों के जीवन में नई संचार का समावेश हो। बिहार में नवगठित समावेशी सरकार समाज के हर तबके के लिए सुखद एवं आनंदमय हो ,ऐसी आशा लेकर हर कोई नववर्ष का स्वागत कर रहा है। वैसे तो ऋतुओं का राजा बसंत की आगमन कि अभी थोड़ी दिन बाकी है लेकिन ऋतुओं का खलनायक हेमंत ऋतु अपने साथ बर्फीली ठंडी हवाओं को लेकर इतनी सर्द बना दी है कि लोग कपकपाती ठंड के साथ नव वर्ष का स्वागत कर रहे हैं। युवा ,युवतियों ,बच्चे, महिला, पुरुष सभी के चेहरे पर नव वर्ष की आगमन और उसके स्वागत की उल्लास देखते ही बनती है ।जगह-जगह पिकनिक एवं आनन्दमयी सांस्कृतिक आयोजन सभी मानव के लिए एक सुखद संदेश लेकर आती है। एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामना देकर मंगल कामना करना भी आनंद से भर देती है।
