March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का संकल्प सभा और जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान – भगवानपुर के रहसा महादलित टोले में संकल्प सभा और जागरूकता कार्यक्रम

– बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत भगवानपुर प्रखंड की करहरी पंचायत के रहसा महादलित टोले में एक संकल्प सभा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान और जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन परियोजना के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र राम ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।
इस दौरान स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह परियोजना डायरेक्टर डॉक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से लोगों के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना और वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है।”

अधिकार मित्र संतोष कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई और आमजनों से अपील की कि समाज में कहीं भी बाल विवाह जैसी घटना दिखे तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या डायल 112 पर दें।

कार्यक्रम में विधिक सेवक चंद्रशेखर कुमार, अमोद कुमार, सुधीर कुमार, नरेश राम, गायत्री देवी, शोभा देवी, सवेरा देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी, बीरू राम, धर्मशीला देवी, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.