April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

5 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी स्वर्गीय भिखन बावु।

5 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी स्वर्गीय भिखन बावु।
रिपोर्ट अमरेश कुमार।            वैशाली :-महुआ प्रखंड क्षेत्र के रूसुलपुर मोवारक पंचायत निवासी समाजसेवी स्व भिखन बावु की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाज के बुद्धिजीवियों ,यूवाओ, एवं राजनेताओं ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया। कार्यक्रम का आयोजन महुआ दक्षिण मंडल अध्यक्ष शिव चन्द्र राय के नेतृत्व में आयोजित थी। इस मौके पर महिन्द्र राय,दशरथ राय, भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला सह-संयोजक आईटी एवं सोशल मीडिया चक्रवर्ती मिथुन सिंह, मंडल किसान मोर्चा से राम-लखन राय, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रदीप राय शिक्षक, श्रीकांत सिंह,डॉ अमोद, कैलाश राय, मुखलाल कुमार, किश्मतियां देवी, माया देवी, सरिता देवी ,किरण कुमारी, संस्कार ,सार्थक ,दुर्गा ,विद्रोही यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भिखन बाबू का जीवन बड़ा ही सरल और साधारण था लेकिन इनके दिल में समाज के प्रति बड़ा ही स्नेह था। यही कारण है कि उनके प्रति लोगों के मन में इतनी श्रद्धा और विश्वास है। वे हमेशा गरीबों , असहायों के बीच अपने को पाते थे और वे उनकी समस्या किस प्रकार दूर हो इसके लिए तत्पर रहा करते थे। उनके जाने का गम उनके चाहने वालों के दिलो दिमाग पर आज ही यादें बनकर रह गई वैसे महान आत्मा को भगवान सद्गति दें , ऐसी हम सबों की कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.