March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देसरी में मुख स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

देसरी में मुख स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार ।

देसरी (वैशाली) — संत माइकल पब्लिक स्कूल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन-अभया के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर *मुख स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया। उद्घाटन जाने माने दंत चिकित्सक डॉ. एम.के. रंजन, डॉ. अग्नितोष कुमार, प्राचार्या नेहा कुमारी और विद्यालय प्रतिनिधि एन.के. शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सरस्वती वंदना के साथ छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया।♦
कार्यक्रम से पहले छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक व्याख्यान दिए और कराटे का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर आत्मरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद डॉ. रंजन एवं उनकी मेडिकल टीम ने लगभग 300 छात्राओं के मुख-स्वास्थ्य की जाँच की, टिप्स और तकनीकें साझा कीं। डॉ. रंजन ने बताया कि महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण किशोरावस्था से ही दंत-स्वास्थ्य विशेष ध्यान माँगता है—नियमित सफाई, आहार-संतुलन और समय पर जाँच अनिवार्य हैं।
आभार ज्ञापन प्राचार्या नेहा कुमारी ने किया । एन.के. शर्मा ने मोमेंटो भेंट कर सम्मान प्रकट किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाएँ पुष्पा, विनीता, लक्ष्मी, प्रीति, सुरुचि, कंचन, अलिना, छात्राएँ अनुष्का सिंह, अनुष्का राय, अस्मिता, वर्षा, राजनंदिनी तथा सहयोगी सूरज और सुधीर कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने स्वास्थ्य शिक्षा और सशक्तिकरण को एक मंच पर लाकर छात्राओं को आत्मविश्वास भरी मुस्कान दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.