March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हीराराम-पहाड़पुर में राम-जानकी महायज्ञ की भूमि पूजन और ध्वजारोहण सम्पन्न।

हीराराम-पहाड़पुर में राम-जानकी महायज्ञ की भूमि पूजन और ध्वजारोहण सम्पन्न।
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

 

महुआ (वैशाली) — हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत में नवनिर्मित राम-जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री श्री 1008 राम-जानकी-हनुमत प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के लिए भूमि-पूजन और ध्वजारोहण विधिवत संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य श्री श्री 108 भोलेश्वरानंद जी महाराज के निर्देशन में यजमान रवि वर्मा और मनिषा कुमारी ने पूरे विधान से पूजन कराया। “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो” के जयघोष से क्षेत्र गूँजता रहा।
भोलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति की आत्मा वसुधैव कुटुम्बकम् है—यज्ञ से बल-बुद्धि मिलती है, प्रभु-अवतरण में यज्ञ-प्रभाव निहित है। उन्होंने चिंता जताई कि आज लोग अपनी आस्था और ऐतिहासिक समृद्धि से दूर हो रहे हैं, जो सभ्यता के लिए हानिकारक है। नौ-दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 1 मई को कलश-यात्रा से होगा।
मौके पर पूर्व मुखिया शिवदानी मिश्र, डा. प्रमोद कुशवाहा, रामबाबू सहनी, गरीबन सहनी, जितेन्द्र राय, विजय शर्मा, दिलीप सहनी, भोला सहनी, उमेश सहनी, हरिशंकर कुमार, मिथिलेश कुमार, लाल बाबा, अमन कुमार सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.