ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ ने त्वरित कार्यवाई कर अतिक्रमित भूमि को करवाया खाली तब शुरू हुई जल निकासी/रिपोर्ट रंजीत कुमार
ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ ने त्वरित कार्यवाई कर अतिक्रमित भूमि को करवाया खाली तब शुरू हुई जल निकासी/रिपोर्ट रंजीत कुमार
*-जल निकासी को लेकर कई गांव के लोगो ने सीओ को दिया आवेदन
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलजमाव व घरों में पानी के प्रवेश से जनजीवन अस्त व्यस्त होने व चोरा टभका के वार्ड-14 में सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर पानी से लेकर आवागम अवरुद्ध करने की ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ आदित्य विक्रम व थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने त्वरित करवाई करते हुये सैदपुर जाकर अतिक्रमित भूमि की खाली करवाई। इसके बाद आवागमन व जल निकासी शुरू हुई। इस संबंध में सैदपुर गांव के निवासी व पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेश कुमार, अशोक ठाकुर, मोहम्मद सिराजुल, मोहम्मद नजीर आदि ने अंचल कार्यालय जाकर आज सीओ से मिलकर अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का अनुरोध किया। ताकि जल निकासी हो सके और घरों में लगे पानी निकाल सके। इस पर सीओ ने थाना अध्यक्ष के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए सैदपुर गांव जाकर अतिक्रमित भूमि को खाली करवाया इसके बादप्रखंड के सैदपुर लोगों ने राहत की सांस ली।
